Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: 50 लाख महिलाओं के खाते में कब आएंगे 10-10 हजार रुपये? पूरी जानकारी

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ ने लाखों महिलाओं के लिए उम्मीद की एक नई किरण जलाई है। अगर आप भी सोच रही हैं कि Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana ka paisa kab aayega, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

यहां हम योजना की सभी डिटेल्स, पेमेंट की तारीख और लाभार्थियों को मिलने वाली सहायता के बारे में सरल भाषा में बता रहे हैं। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जहां हर परिवार से एक महिला को आर्थिक मदद दी जा रही है।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana

क्या है Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana’ को हाल ही में लॉन्च किया है। इस स्कीम का मुख्य मकसद राज्य की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है, ताकि वे अपना छोटा-मोटा बिजनेस या काम शुरू कर सकें।

योजना के तहत, हर परिवार से एक महिला को शुरुआती सहायता के रूप में 10,000 रुपये दिए जा रहे हैं। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे बैंक अकाउंट में आएगी। कुल मिलाकर, सरकार 50 लाख महिलाओं को 5,000 करोड़ रुपये की मदद पहुंचाने का लक्ष्य रखती है।

महिला रोजगार योजना के ₹10000 कब आएंगे

अब सवाल है कि 50 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये कब ट्रांसफर होंगे? बिहार सरकार ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 26 सितंबर 2025 को योजना की औपचारिक लॉन्चिंग करेंगे। इसी दिन से पैसे महिलाओं के बैंक अकाउंट्स में जमा होने शुरू हो जाएंगे।

अगर आपका आवेदन अप्रूव हो चुका है, तो जल्द ही आपके अकाउंट में पहली किस्त आ सकती है। ध्यान दें, यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से होगी, इसलिए सभी को एक साथ नहीं मिलेगा, लेकिन 26 सितंबर से ट्रांसफर शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभ

  • पहली किस्त 10,000 रुपये अनुदान के रूप में, जो महिलाओं को अपना काम शुरू करने में मदद करेगी। जैसे सिलाई मशीन खरीदना, छोटी दुकान खोलना या कोई क्राफ्ट वर्क।
  • दूसरी किस्त 6 महीने बाद, अगर महिला ने योजना के तहत ट्रेनिंग ली और अच्छा परफॉर्मेंस दिखाया, तो अतिरिक्त 2 लाख रुपये तक की मदद मिल सकती है। यह लोन या ग्रांट के रूप में होगी।
  • एलिजिबिलिटी बिहार की निवासी महिलाएं, जिनकी उम्र 18 साल से ऊपर है और परिवार की आय कम है। आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन जीविका केंद्रों पर किया जा सकता है।

महिला रोजगार योजना आवेदन के लिए डॉक्यूमेंट

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट होने चाहिए ।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शिक्षा से संबंधित दस्तावेज
  • शिक्षा से संबंधित दस्तावेज (यदि महिला पढ़ी है, तो)
  • बैंक खाते के पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ई मेल आईडी
  • मोबाइल नंबर आदि।

महिला रोजगार योजना में आवेदन कैसे करें

आवेदन के लिए बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट या जीविका ऐप का इस्तेमाल करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक और निवास प्रमाण-पत्र तैयार रखें।

  • ऑनलाइन आवेदन के लिए ऑफिशल वेबसाइट mmry.brlps.in पर जाना होगा ।
  • वेबसाइट के होम पेज पर महिला रोजगार योजना आवेदन ” क्लिक हेरे” पर क्लिक करें ।
  • अपना आधार नंबर मोबाइल नंबर दर्ज करें ।
  • प्राप्त ओटीपी को सबमिट करें और वेरीफाई करें ।
  • आवेदन फार्म खुल जाएगा उसे सही-सही भरे ।

इस प्रकार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में आवेदन करके ₹10000 की पहली किसकी धनराशि तुरंत प्राप्त करें ।

Leave a Comment